सतना एकेएस यूनिवर्सिटी के बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) 2024 बैच के छात्र प्रियांशु देव विश्वकर्मा का चयन देश की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में सिस्टम्स इंजीनियर (ग्रेड C1) पद पर हुआ है। उन्हें 7.09 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ दिल्ली में नियुक्ति मिली है। इस उपलब्धि पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अधिष्ठाता डॉ. अखिलेश ए. वाऊ, विभागाध्यक्ष डॉ. सी.एस. गौतम तथा डॉ. प्रमोद सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्र की मेहनत, तकनीकी दक्षता और विभाग द्वारा दिए गए सतत मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिद्म, प्रोग्रामिंग, मॉक इंटरव्यू, कोडिंग प्रैक्टिस और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे छात्र प्लेसमेंट के लिए पूर्णतः तैयार हो सकें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी एवं कुलपति प्रो. बी.ए.चोपड़े ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा का उन्नयन उसका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है।