August 13, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय की वैशाली और सृष्टि बनीं लेक्चरर, देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में मिली नियुक्ति

1 min read
Spread the love


सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के रसायन शास्त्र विभाग की दो प्रतिभाशाली छात्राओं वैशाली पाण्डेय और सृष्टि सोनी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में लेक्चरर पद हासिल किया है। दोनों छात्राओं ने वर्ष 2025 में रसायन शास्त्र की पढ़ाई पूरी की है।


वैशाली पाण्डेय का चयन शासकीय गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में लेक्चरर पद पर हुआ है। उन्हें चार लाख रुपये वार्षिक वेतनमान मिलेगा। वहीं सृष्टि सोनी का चयन राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (आरजीआईटी), जौनपुर, उत्तर प्रदेश के रसायन शास्त्र विभाग में लेक्चरर पद पर हुआ है। सृष्टि को तीन लाख रुपये वार्षिक वेतनमान मिलेगा।
दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और ए.के.एस. विश्वविद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्राप्त विषयगत ज्ञान, प्रयोगशाला प्रशिक्षण और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी. ए. चोपड़े, चेयरमैन इंजी. अनंत कुमार सोनी, बेसिक साइंस संकाय के डीन एवं रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र यादव तथा विभाग के समस्त प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp