October 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय की शोधार्थी एकता भाटिया को पीएच.डी., जन-धन योजना पर किया महत्वपूर्ण शोध

1 min read
Spread the love

सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय की मानविकी विभाग की शोधार्थी श्रीमती एकता भाटिया ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के प्रभाव पर महत्वपूर्ण शोध करते हुए पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने शोध कार्य प्रो. बी.बी. ब्योहर के मार्गदर्शन में पूरा किया।

“प्रधानमंत्री जन-धन योजना का प्रभाव : जयपुर जिले के विशेष संदर्भ में” विषय पर किए अध्ययन में बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच, वित्तीय समावेशन और विभिन्न सामाजिक वर्गों पर योजना के प्रभाव का विश्लेषण किया गया। मौखिक परीक्षा में डॉ. किरण श्रीवास्तव बाह्य परीक्षक रहीं। विश्वविद्यालय के चेयरमैन इंजी. अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी.ए. चोपड़े सहित विश्वविद्यालय परिवार ने एकता भाटिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp