August 13, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जयपुर में निकली ‘हर घर तिरंगा’ महा रैली, जूली सैनी ने किया सहभागिता !

1 min read
Spread the love

जयपुर। राजधानी जयपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य महा रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
महा रैली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
रैली में ऑक्सफोर्ड इंस्टिट्यूट फॉर इंग्लिश स्टडीज प्राइवेट लिमिटेड, भरतपुर की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक तथा भाजपा नेता जूली सैनी ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायक अभियान है।
जूली सैनी ने युवाओं और आमजन से अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से जयपुर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp