August 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय में “क्लासरूम टू कॉरपोरेट” विषय पर प्रेरक व्याख्यानकौशल, संचार क्षमता और व्यावहारिक प्रशिक्षण ही सफलता की असली कुंजी : डॉ. अमित त्रिपाठी

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि एवं रावे (RAWE) कार्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए “क्लासरूम टू कॉरपोरेट” विषय पर विशेष प्रेरक व्याख्यान का आयोजन विवेकानंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता साइटोलाइफ एग्रीटेक प्रा. लि., मुंबई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अमित त्रिपाठी रहे।


डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त कर लेना ही सफलता की गारंटी नहीं है। वर्तमान समय में उद्योग ऐसे युवाओं की अपेक्षा करता है, जिनके पास विषय का ज्ञान होने के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव, समस्या समाधान की क्षमता, प्रभावी संचार कौशल, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक कार्य संस्कृति भी हो। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ स्वयं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाएं, नई तकनीकों को सीखें तथा इंटर्नशिप और औद्योगिक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, क्योंकि यही अनुभव उन्हें कॉरपोरेट जगत में प्रतिस्पर्धी बनाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर सीखने की आदत विकसित करनी चाहिए। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि अनुशासन, मेहनत, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की इच्छा ही व्यक्ति को आगे बढ़ाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे संचार कौशल, प्रस्तुतीकरण क्षमता और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दें, क्योंकि नौकरी प्राप्त करने और कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है।
डॉ. त्रिपाठी ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मृदा उर्वरता में कमी, पौधों में बढ़ते रोग, जलवायु परिवर्तन और लागत बढ़ने जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक खेती, मृदा परीक्षण, पौध स्वास्थ्य प्रबंधन, आधुनिक कृषि तकनीकों और एग्री क्लीनिक जैसी व्यवस्थाओं को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कृषि स्नातकों के लिए एग्री बिजनेस, एग्री स्टार्टअप, कृषि परामर्श, प्रिसिजन एग्रीकल्चर और डिजिटल कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं।
कार्यक्रम में प्रो-चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी, प्रशासनिक प्रो वाइस चांसलर डॉ. आर.एस. त्रिपाठी, प्रो वाइस चांसलर (डेवलपमेंट) डॉ. हर्षवर्धन, डायरेक्टर आईक्यूएसी डॉ. जी.सी. मिश्रा, डायरेक्टर रिसर्च एवं कृषि संकायाध्यक्ष डॉ. नीरज वर्मा तथा फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. ए.के. भौमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आर.सी. त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. डी.पी. चतुर्वेदी, डॉ. मोहिनी परमार, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. डूमर सिंह, डॉ. वी.डी. द्विवेदी सहित सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि तथा रावे कार्यक्रम के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp