August 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के राबे एवं एआईए कार्यक्रम के अंतर्गत मरौहा गांव में एसआरआई तकनीक का प्रदर्शन

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना की फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित राबे एवं एआईए कार्यक्रम के अंतर्गत मरौहा गांव में प्रगतिशील किसान महावीर कुशवाहा के खेत पर धान की एसआरआई तकनीक का विधि प्रदर्शन किया गया।

विद्यार्थियों ने कम बीज, जल संरक्षण और अधिक उत्पादन वाली इस तकनीक का प्रदर्शन किया। धान की पौध का जड़ उपचार टेबुकोनाजोल प्लस सल्फर से कराया गया। डॉ. विष्णु ओमार, श्री अनूप शुक्ला एवं श्री शिवराम प्रजापति ने किसानों को मार्गदर्शन दिया। डॉ. ए. के. भौमिक ने इसे किसानों तक वैज्ञानिक खेती पहुंचाने की प्रभावी पहल बताते हुए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp