Recent Posts

August 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

NAAC ‘A++’ और UGC श्रेणी-1 का भरोसा, ग्रामोदय विश्वविद्यालय में करियर के अनगिनत अवसरराष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कला, विज्ञान, कृषि, प्रबंधन, अभियांत्रिकी, एआई, ड्रोन एवं एविएशन सहित अनेक रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 2 अगस्त 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक एवं आधुनिक शिक्षा का व्यापक विकल्प उपलब्ध करा रहा है। NAAC के ‘A++’ ग्रेड तथा UGC श्रेणी-1 का दर्जा प्राप्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संचालित पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में भी सशक्त बना रहे हैं।
विश्वविद्यालय के कला, विज्ञान एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन तथा अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट स्तर के अनेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। मानव चेतना एवं योग विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार, समाज कार्य, ललित कला, संगीत, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भू-विज्ञान, ग्रामीण प्रबंधन, कृषि व्यवसाय प्रबंधन तथा अभियांत्रिकी जैसे विषय विद्यार्थियों को विविध क्षेत्रों में करियर निर्माण का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग (AI & ML), ड्रोन टेक्नोलॉजी, एविएशन साइंस, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी, फूड प्रोसेसिंग, कृषि अभियांत्रिकी तथा सूचना प्रौद्योगिकी जैसे भविष्य की मांग वाले रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही बी.ए.-बी.एड. स्पेशल शिक्षा (दृष्टिबाधित) जैसे विशिष्ट पाठ्यक्रम समावेशी शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करते हैं।
विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डॉ जय प्रकाश शुक्ल ने बताया कि विभिन्न नियमित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश पंजीयन 17 अगस्त 2026 तक किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के ई-समर्थ (E-SAMARTH) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी पात्रता, पाठ्यक्रम, शुल्क एवं अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्टूडेंट हेल्प डेस्क पर ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन की सुविधा भी उपलब्ध है।
डॉ शुक्ल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय-सीमा के भीतर अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप पाठ्यक्रम का चयन कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp