एकेएस विश्वविद्यालय में दो दिवसीय “कोड: वाइटल हैकाथॉन” का सफल आयोजन, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित
1 min read
सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 29 एवं 30 जुलाई 2026 को दो दिवसीय “कोड: वाइटल हैकाथॉन” का सफल आयोजन किया गया। हैकाथॉन के दौरान विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, कृषि तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित वास्तविक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। प्रतिभागी टीमों ने दो दिनों तक निरंतर कार्य करते हुए कार्यशील प्रोटोटाइप तैयार किए, जिनमें नवाचार, तकनीकी दक्षता तथा टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम के संरक्षक प्रो. जी. के. प्रधान रहे, जबकि डॉ. अखिलेश ए. वाऊ ने संयोजक की भूमिका निभाई। डॉ. चंद्रशेखर गौतम एवं डॉ. प्रमोद सिंह सह-संयोजक रहे। सजल कुमार कर समन्वयक तथा प्रज्ञा श्रीवास्तव सह-समन्वयक रहीं।

समापन समारोह में प्रो वाइस चांसलर डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, सूर्यनाथ गहरवार एवं डॉ. एल. एन. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों के नवाचार, तकनीकी कौशल और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अनुसंधान एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में पावर आईक्यू (एमसीए तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाइटल-3 (बी.टेक. एआई/डीएस, सातवाँ सेमेस्टर) द्वितीय स्थान पर रही। संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मर्ज कॉन्फ्लिक्ट (बी.टेक. सीएसई, सातवाँ सेमेस्टर) तथा टीएफपियंस (बी.टेक. सीएसई एआई/डीएस, तृतीय सेमेस्टर) टीमों ने प्राप्त किया।

यह हैकाथॉन विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा टीम भावना के साथ वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने का प्रभावी मंच साबित हुआ।

Subscribe to my channel