निरीक्षक बने आशुतोष पांडे, चीनी मित्र मंडली ने दी बधाई
1 min read


अनूपपुर। नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत संजय नगर निवासी आशुतोष पांडे को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आशुतोष पांडे ने पुलिस विभाग की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने सेवा जीवन की शुरुआत उप निरीक्षक के रूप में सागर जिले से की थी। इसके बाद उन्होंने शहडोल जिले के 100 डायल कंट्रोल रूम में अपनी सेवाएं दीं।कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण उन्हें बाद में भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया। पुलिस मुख्यालय में सेवाएं देते हुए अल्प अवधि में ही उनके कार्यों की सराहना हुई और उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नत कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।उनकी इस उपलब्धि पर नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी तथा उनकी मित्र मंडली ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशुतोष पांडे को शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का भी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
Subscribe to my channel