Recent Posts

October 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं एनवायरनमेंटल साइंस विभाग ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया भव्य स्वागत‘बायोवर्स फ्रेशर्स पार्टी’ में विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

1 min read
Spread the love

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के जीव विज्ञान संकाय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग और एनवायरनमेंटल साइंस विभाग द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं परिचय के लिए ‘बायोवर्स फ्रेशर्स पार्टी’ का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ उन्हें जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्ध शैक्षणिक, अनुसंधान, नवाचार एवं रोजगार के अवसरों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का संचालन खुशी पांडेय, अपूर्वा तिवारी, नैंसी सोनी एवं नीलेश सोनी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर इंजी. अनंत सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जैव प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के समन्वय से उभर रहे नए अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी परिस्थितियों के अनुरूप अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने तथा जैव प्रौद्योगिकी के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर नए क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित किया।

जीव विज्ञान संकाय एवं जैव प्रौद्योगिकी संकायाध्यक्ष प्रो. कमलेश चौरे ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की बीआईआरएसी ई युवा सेंटर की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मक सोच तथा नए विचारों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी ए. वाओ ने अपने संबोधन में ‘बायोवर्स’ की संकल्पना पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ‘बायोवर्स’ का अर्थ ‘बायो + यूनिवर्स’ है, जो जैव प्रौद्योगिकी के व्यापक एवं संभावनाओं से परिपूर्ण क्षेत्र का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान, उद्योग, शिक्षा, नवाचार एवं रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं और विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही इन अवसरों के प्रति जागरूक होकर अपने कौशल का विकास करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अपूर्वा, माधुरी, दीति एवं अदिति, श्रेया गौतम एवं समूह तथा अमित के नृत्य ने विशेष आकर्षण प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मिस्टर फ्रेशर्स के लिए रूपेश, अनुज, आदर्श एवं अच्युत, जबकि मिस पार्टी के लिए भूमि, श्रेया गौतम, श्रेया, पलक सिंह एवं हर्षिता को सम्मानित किया गया। मिस्टर पार्टी के रूप में शार्द एवं अनामिका को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर इंजी. अनंत सोनी, कुलपति डॉ. बी.ए. चोपड़े, प्रो-कुलपति आर.एस. त्रिपाठी, प्रो-कुलपति डॉ. जी.सी. मिश्रा, अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शेखर मिश्रा, डॉ. कमलेश चौरे, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. महेंद्र तिवारी एवं जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी ए. वाओ सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विवेक कुमार अग्निहोत्री का विशेष योगदान रहा। आयोजन में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. माही चौरे, डॉ. कीर्ति समदरिया, डॉ. मोनिका सोनी, डॉ. सौरभ सिंह गौर, डॉ.शिल्पी सिंह, डॉ प्रभात चौहान, डॉ. परमार केशरी नंदन, डॉ. मणिशंकर कुमार, श्री पारस कोशे, श्री अर्पित श्रीवास्तव, श्रीमती सुमन पटेल, श्रीमती शै‍ली मिश्रा, श्रीमती प्रतिमा मिश्रा, श्री धीरेन्द्र मिश्रा, श्री भूपेंद्र सिंह, श्री रजत सिंह, श्रीमती कीर्ति सिंह, श्री नितिन सिंह, श्रीमती नंदिनी शर्मा, श्री श्रेष्ठ राज द्विवेदी एवं श्री अरविंद सहित विभाग के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर लाइफ साइंस क्लब की ओर से डॉ. दीपक मिश्रा ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं विभाग के प्रति अपनत्व की भावना का संचार किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp