November 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कांग्रेस के युवा नेता राफेल टोप्पो का हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – कांग्रेस के युवा नेता राफेल टोप्पो के आकस्मिक निधन की दुखद खबर से धरमजयगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए रायगढ़ स्थित मेट्रोकेयर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राफेल टोप्पो के असामयिक निधन से उनके परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा दुःख व्याप्त है। उनकी पत्नी श्रीमती प्रिंसिल्ला टोप्पो नगर पंचायत की पार्षद हैं। इस दुखद घटना से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
राफेल टोप्पो कांग्रेस परिवार से जुड़े एक युवा नेता थे। उनके निधन पर धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितु राज सिंह ठाकुर सहित समस्त कांग्रेस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
राफेल टोप्पो का असामयिक निधन उनके परिवार और परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp