सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड कॉमर्स द्वारा विद्यार्थियों एवं विभागीय सदस्यों की सहभागिता से श्री गणेश पूजन एवं भजन कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीन डॉ. कौशिक मुखर्जी, एचओडी डॉ. प्रदीप चौरसिया, कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र ओझा, डॉ. अनुराग सिंह परिहार, डॉ. प्रकाश कुमार सेन, डॉ. विपुल शर्मा एवं डॉ. सीमा द्विवेदी सहित विभाग के शिक्षक, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं ज्ञान की कामना की। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सामूहिक पूजा एवं भक्तिमय भजनों से परिसर का वातावरण आध्यात्मिक एवं आनंदमय हो गया। कार्यक्रम ने शिक्षक-विद्यार्थी सहभागिता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।