चित्रकूट- 22 सितंबर 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित एम.एस-सी. (एजी.) सत्र 2026-27 में प्रवेशित छात्रों के विषय परिवर्तन हेतु एम.एस-सी. (एजी.) की द्वितीय काउन्सिलिंग में भाग लेने की सुविधा प्रदान की गई है।इस आशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रवेश समिति/अधिष्ठाता कृषि संकाय प्रो एच. एस. कुशवाहा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित काउन्सिलिंग शुल्क एम.पी.ऑन लाइन पोर्टल के माध्यम से जमा कर दिनांक 24 सितम्बर, 2026 को आयोजित ऑफ लाइन काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं।ऑफ लाइन काउन्सिलिंग तुलसी सभागार, विश्वविद्यालय परिसर में प्रातः 10.30 बजे से सम्पन्न होगी। अधिक जानकारी के लिये हेल्प डेस्क नं. 07670-265394, +91 89825 91998 पर सम्पर्क करने और अपडेटेड सूचना हेतु वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी गई है।