September 23, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आईबीएम नेशनल हैकाथॉन के फाइनल में एकेएस विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

1 min read
Spread the love


सतना, 21 सितंबर 2026। आईबीएम टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट लैब्स द्वारा आयोजित आईबीएम नेशनल हैकाथॉन–फाइनल 2026 में एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर 2026 तक श्री रामकृष्णा कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस, कोयंबटूर में आयोजित हुई।

हैकाथॉन का उद्देश्य नवाचार, तकनीकी दक्षता, सहयोग और वास्तविक जीवन की समस्याओं के प्रभावी समाधान विकसित करना था। एकेएस विश्वविद्यालय की टीम में प्रतीक सिंह, शौर्य चतुर्वेदी, अरिन त्रिपाठी, अनामिका पांडेय एवं सुकन्या तिवारी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपनी समस्या-समाधान क्षमता, टीमवर्क और नवाचारी सोच का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान विश्वविद्यालय के डीन एवं आईबीएम समन्वयक डॉ. अखिलेश ए. वाऊ, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर गौतम तथा प्रोफेसर पुष्पेन्द्र भट्ट विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे और उनका मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय मंच पर विद्यार्थियों की सहभागिता को विश्वविद्यालय की तकनीकी एवं नवाचार गतिविधियों की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp