September 23, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय में पैरामेडिकल साइंस के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ

1 min read
Spread the love


सतना, 21 सितंबर 2026। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंस के डिपार्टमेंट ऑफ पैरामेडिकल साइंस में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.ए. चोपाडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर एकेडमिक डॉ. आर.एस. त्रिपाठी, प्रो-वाइस चांसलर डेवलपमेंट डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव तथा प्रो-वाइस चांसलर एवं आईक्यूएसी डायरेक्टर डॉ. जी.सी. मिश्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन एवं करियर निर्माण के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. बी.के. पटेल, श्री बी.एन. सिंह, श्री ई. रहमान, डॉ. पूनम सिंघारिया, श्री अमित द्विवेदी, श्री शैलेश कुमार साकेत, श्री अख्तर अली, श्री विकास कुशवाहा, डॉ. शिवानी सिंह एवं मिस शिवांगी सहित विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सभी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके सफल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp