एकेएस के 60 खनन विद्यार्थियों का छिंदवाड़ा में पांच दिवसीय औद्योगिक प्रशिक्षण
1 min read
सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के बी.टेक. तृतीय वर्ष खनन अभियांत्रिकी के 60 विद्यार्थियों का 17 से 21 सितंबर तक छिंदवाड़ा में पांच दिवसीय औद्योगिक प्रशिक्षण एवं माइंस विजिट आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) की शारदा माइंस तथा रिलायंस की सियाल घोघरी कोयला माइंस का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे। विद्यार्थियों के साथ इंजी. शैलेन्द्र उपाध्याय और इंजी. आकाश गुप्ता रहेंगे।

खनन विभाग के डीन डॉ. जी.के. प्रधान ने बताया कि विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखना विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य नहीं है। उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली, आधुनिक खनन तकनीक, भारी मशीनरी, सुरक्षा मानकों और कार्यस्थल की परिस्थितियों का प्रत्यक्ष अनुभव विद्यार्थियों की व्यावहारिक दक्षता को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल की चुनौतियों को समझने और उनके अनुरूप स्वयं को तैयार करने का अवसर देता है। इससे रोजगार के बाद वे अपनी तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक अनुभव का प्रभावी उपयोग कर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी दोनों कोयला खदानों में खनन गतिविधियों का निकट से अध्ययन करेंगे। विश्वविद्यालय की यह पहल शिक्षा और उद्योग के बीच सेतु मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को खनन क्षेत्र की वास्तविक रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Subscribe to my channel