Recent Posts

September 8, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बाढ़ से प्रभावित विद्यार्थियों की 3 माह की फीस माफ, डॉ इलेश जैनसदगुरु देव भगवान की प्रेरणा से विद्यार्थियों के हित में लिया गया फैसला

1 min read
Spread the love

चित्रकूट–  की मंदाकिनी नदी में बीते दिनों 29 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने लोगो का जीवन अस्त व्यस्त ही नहीं किया बल्कि लोगों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। लगातार जिला प्रशासन सहित कई सामाजिक संस्थाओं की टीमें राहत कार्य में लगी हुई है। चित्रकूट में आई इस भीषण त्रासदी में परम पूज्य संत रणछोड़ जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा लगातार 10-11 दिनों से बाढ़ प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जा रही है। ट्रस्ट द्वारा अभी तक लगभग 25 हजार लंच पैकेट,2 हजार राशन किट,1 हजार हाईजन किट और 2000 कपड़ों की किट बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने का काम किया गया है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए 100 बेड सुरक्षित किए गए है और लगभग 300 साधु संतों की सेवा का काम किया जा रहा है। ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ इलेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के किसी भी कोने में कोई भी आपदा आती थी तो पूज्य गुरुदेव हमेशा आपदा से पीड़ित जनों की  मदद करने पहुंच जाते थे इसलिए पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से आज चित्रकूट में आई इस बाढ़ त्रासदी से प्रभावित परिवारों के साथ ट्रस्ट खड़ा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही ये खबर ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफ़त लाल को लगी उन्होंने  सभी ट्रस्टियों से चर्चा कर बाढ़ पीड़ितों के लिए 51 लाख की धन राशि से उनकी मदद करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा  इस भीषण बाढ़ की चपेट के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों को एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सदगुरु पब्लिक स्कूल,विद्याधाम स्कूल के लगभग 250 बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों की 3 माह सितम्बर, अक्टूबर और नवम्बर माह की फीस माफ करने का  निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा बाधित नहीं होने दी जायेगी, विद्यार्थियों की  शिक्षा निरंतर बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जरूरमंद विद्यार्थियों को राहत पहुंचाना ट्रस्ट की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट प्रबंधन का प्रयास है कि आर्थिक परेशानियों के बावजूद विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp