Recent Posts

August 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जनसेवा से बनी अलग पहचान, पार्षद पवन चीनी जनता की पहली पसंद ।।

1 min read
Spread the love

बरगवां-अमलाई और देवहरा में पेयजल सहित जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय, लोगों का बढ़ा भरोसा ।।

यशपाल जाट अनुपपुर

अनूपपुर।

नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद पवन कुमार चीनी जनसेवा और जनसंपर्क के कारण क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुके हैं। बरगवां, अमलाई और देवहरा क्षेत्र में पेयजल संकट सहित विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनकी सक्रियता लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पवन चीनी हर समय लोगों के बीच मौजूद रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान कराने का प्रयास करते हैं।

पवन चीनी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुना और पार्षद बनने के बाद भी उन्होंने जनसेवा को ही अपनी प्राथमिकता बनाए रखा। नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जाने के बावजूद उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं मिली, लेकिन इससे उनके कार्यों की गति पर कोई असर नहीं पड़ा। वे पहले की तरह क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान में जुटे हुए हैं।

गर्मी के दौरान पेयजल संकट से जूझ रहे कई वार्डों में पवन चीनी ने नगर परिषद के सहयोग से बोरिंग एवं कमर्शियल पंप लगवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे अनेक परिवारों को राहत मिली। वर्तमान में भी जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पवन चीनी केवल एक पार्षद नहीं, बल्कि जनहित के लिए समर्पित समाजसेवी हैं, जो बिना किसी भेदभाव के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। यही कारण है कि जनता का उन पर भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है और वे क्षेत्र में लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp