Recent Posts

July 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नैक से प्रत्यायित एकेएस विश्वविद्यालय के नौ विद्यार्थियों का लीप इन्फ्राआसिस प्राइवेट लिमिटेड में चयनउद्योग आधारित शिक्षा और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का मिला प्रतिफल, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव

1 min read
Spread the love


सतना। नैक से प्रत्यायित एकेएस विश्वविद्यालय, सतना ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर रहे विश्वविद्यालय के बी.टेक. विद्युत अभियांत्रिकी एवं सिविल अभियांत्रिकी के नौ विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित लीप इन्फ्राआसिस प्राइवेट लिमिटेड में कैंपस चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।


चयनित विद्यार्थियों में सूर्यम कुशवाहा, आदित्य रजक, दीपेश यादव, आदर्श विश्वकर्मा एवं रामचरित साहू (विद्युत अभियांत्रिकी) तथा राजीव लोचन गौतम, विजय शंकर मिश्रा, हर्ष सिंह रघुवंशी एवं अखिलेश साहू (सिविल अभियांत्रिकी) शामिल हैं। एकेएस विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं, उद्योगों से सुदृढ़ सहभागिता, कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण तथा रोजगारपरक प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ स्थापित कर रहा है। विश्वविद्यालय को मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता विश्वविद्यालय तथा मध्य प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ नवाचार विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

विश्वविद्यालय का प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ देश की अग्रणी औद्योगिक एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ सतत समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहा है। यही कारण है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का देश की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों में लगातार चयन हो रहा है।
विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “एकेएस विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल उपाधि प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, नवाचार और नैतिक मूल्यों से समृद्ध बनाकर उन्हें उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाना है। विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अपने उत्कृष्ट कार्य से विश्वविद्यालय, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रमुख बालेंद्र विश्वकर्मा तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सिंह ने चयनित सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि आने वाले बैचों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp