Recent Posts

July 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आईसीएआर-डीएमआर, सोलन में 10 दिवसीय मशरूम उद्यमिता प्रशिक्षण पूर्णएकेएस विश्वविद्यालय के छात्र आशीष द्विवेदी ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के रावे एवं एआईए कार्यक्रम के छात्र आशीष द्विवेदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबाघाट, सोलन स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–मशरूम अनुसंधान निदेशालय में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय मशरूम उत्पादन एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वैज्ञानिक मशरूम उत्पादन, बीज उत्पादन, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, विपणन तथा स्वरोजगार आधारित उद्यम स्थापित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। एकेएस विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखकर कृषि उद्यमिता, कौशल विकास एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है।
कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष एवं अनुसंधान निदेशक डॉ. नीरज वर्मा के मार्गदर्शन तथा मशरूम अनुसंधान निदेशालय के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. श्वेत कमल के सहयोग से छात्र आशीष द्विवेदी ने यह प्रशिक्षण पूर्ण किया। डॉ. वर्मा ने कहा कि कृषि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार सृजक बनाना है। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन कम लागत और सीमित स्थान में अधिक आय देने वाला प्रभावी कृषि उद्यम है।
इस उपलब्धि पर प्रो-चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. (डॉ.) बी. ए. चोपड़े तथा कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. ए. के. भौमिक ने आशीष द्विवेदी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता एवं व्यावहारिक कृषि कौशल विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को सफल कृषि उद्यमी बनने के साथ किसानों तक आधुनिक तकनीकों के प्रभावी प्रसार के लिए भी प्रेरित करेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कृषि प्रशिक्षण, अनुसंधान संस्थानों तथा उद्योगों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर भारत, कृषि नवाचार एवं ग्रामीण उद्यमिता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp