July 22, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’ — छात्रों के समर्थन में गरजी कॉंग्रेस

1 min read
Spread the love

गाँधी चौक में पुतला फूँकने की तैयारी में कॉंग्रेस कार्यकर्त्ता


धरमजयगढ़ – नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 22 जुलाई की शाम लगभग 5 बजे धरमजयगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “नरेंद्र मोदी हाय-हाय” जैसे नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा से जुड़े विवादों ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।


कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
वहीं, इस प्रदर्शन के बाद अब निगाहें इस बात पर भी रहेंगी कि यह आंदोलन केवल प्रतीकात्मक विरोध तक सीमित रहता है या फिर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर लगातार दबाव बनाकर ठोस परिणाम हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp