July 22, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

दस्तावेज़ कुछ कहते हैं, ज़मीन कुछ और… भारतमाला के एलाइनमेंट पर गहराया रहस्य क्यों बदला गया एलाइनमेंट ?

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – भारतमाला सड़क परियोजना के तहत धरमजयगढ़ के सिसरिंगा घाट में सड़क के एलाइनमेंट को लेकर गंभीर तकनीकी सवाल खड़े हो गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार डीबीएल के प्रारंभिक सर्वे एलाइनमेंट में संबंधित हाई टेंशन विद्युत टावर प्रस्तावित सड़क की सीध में प्रभावित हो रहा था। लेकिन वर्तमान स्थिति में टावर अपने मूल स्थान पर सुरक्षित खड़ा है, जबकि सड़क का एलाइनमेंट उसी स्थान पर बदलकर दूसरी दिशा में जाता दिखाई देता है।
यही परिवर्तन पूरे मामले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू बन गया है। यदि प्रारंभिक सर्वे में टावर प्रभावित हो रहा था, तो अंतिम निर्माण के दौरान सड़क का रुख किस सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर बदला गया? क्या संशोधित एलाइनमेंट को विधिवत स्वीकृति मिली? क्या आवश्यक तकनीकी परीक्षण और सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं? इन प्रश्नों का उत्तर अब संबंधित विभागों के अभिलेख और जांच रिपोर्ट ही दे सकते हैं।
एलाइनमेंट बदले हुए हिस्से में सामुदायिक शौचालय, प्रतीक्षालय, सार्वजनिक उपयोग का कुआं, वन क्षेत्र के पेड़ तथा वन अधिकार पट्टा से संबंधित भूमि और निर्माण भी प्रभावित दिखाई देते हैं। यदि जांच में इन तथ्यों की पुष्टि होती है, तो संबंधित निर्णय प्रक्रिया और स्वीकृतियों की भी समीक्षा आवश्यक होगी।
इस संबंध में वन मंडलाधिकारी जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा तीन से चार दिनों में रिपोर्ट आने की संभावना है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब सर्वे में टावर प्रभावित हो रहा था, तो टावर बचा कैसे और सड़क का एलाइनमेंट क्यों बदला? इसका जवाब अब जांच रिपोर्ट और अधिकृत अभिलेखों से ही सामने आएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp