Recent Posts

July 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन पर एकेएस विश्वविद्यालय के कैडेट सुमित चौरसिया सम्मानित

1 min read
Spread the love


सतना। नैक प्रत्यायित एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के बी.टेक. जैव प्रौद्योगिकी के विद्यार्थी एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) सुमित चौरसिया को वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–170 में उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


22 जून से 1 जुलाई 2026 तक एकेएस विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान सुमित चौरसिया ने एसडी कैंप सीनियर के रूप में अनुशासन, नेतृत्व, कैडेटों के समन्वय तथा प्रशिक्षण गतिविधियों के प्रभावी संचालन में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी संगठनात्मक क्षमता, जिम्मेदारी के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।


शिविर का संचालन एनसीसी समन्वयक लेफ्टिनेंट प्राची सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। वहीं एकेएस विश्वविद्यालय की बी.ए. (कंप्यूटर) की छात्रा एवं कैंप सीनियर प्राची बागरी ने शिविर के संचालन, कैडेटों के समन्वय तथा विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे शिविर का संचालन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।


शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सागर ग्रुप मुख्यालय के निदेशक ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा ने शिविर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, अनुशासन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना करते हुए सुमित चौरसिया को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रसेवा के संस्कार विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
इस उपलब्धि पर एकेएस विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. महेंद्र तिवारी, कुलसचिव डॉ. आर. एस. त्रिपाठी, महानिदेशक (प्रशासन) बृजेंद्र कुमार सोनी तथा विश्वविद्यालय परिवार ने सुमित चौरसिया और प्राची बागरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करने का प्रभावी मंच है तथा विश्वविद्यालय के कैडेट लगातार अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp