Recent Posts

July 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मरौहा गांव में एकेएस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन

1 min read
Spread the love


सतना। नैक प्रत्यायित एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त एकेएस विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के कृषि स्नातक (ऑनर्स) के विद्यार्थियों ने ग्रामीण कृषि कार्यानुभव कार्यक्रम के अंतर्गत मरौहा गांव में सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन गतिविधियों का सफल आयोजन किया। कृषि प्रसार विभाग के मार्गदर्शन में डॉ. रफिया अमीन एवं श्री अनूप शुक्ला के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी से गांव की सामाजिक, आर्थिक तथा कृषि संबंधी परिस्थितियों का अध्ययन कर विकास की आवश्यकताओं का आकलन करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के सहयोग से सामाजिक मानचित्र, संसाधन मानचित्र, क्षेत्र भ्रमण, मौसमी गतिविधि कैलेंडर, दैनिक कार्य अनुसूची, संस्थागत संबंध आरेख तथा समस्या प्राथमिकता निर्धारण जैसी सहभागी विधियों का उपयोग करते हुए गांव की समग्र स्थिति का अध्ययन किया। किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों ने कृषि व्यवस्था, सिंचाई, प्राकृतिक संसाधनों, पशुपालन और गांव की प्रमुख समस्याओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।


विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों तथा विकास की संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन किया। यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम बनी, वहीं ग्रामीणों में वैज्ञानिक कृषि, सामुदायिक सहभागिता तथा सतत ग्रामीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हुई।
इस गतिविधि में अमियो दास, अश्वनी सेन, आशीष गर्ग, प्रांशु मिश्रा, पुष्पदीप मिश्रा, मृत्युंजय गुप्ता, दिव्येन्द्र मणि त्रिपाठी, कपिल पांडेय तथा श्रेयांश द्विवेदी ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम ग्रामीणों के सहयोग तथा कृषि प्रसार विभाग के सतत मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp