Recent Posts

October 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सिविल सर्जन कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, ज्वाइनिंग और रिलीविंग के लिए कर्मचारी परेशान ।।

1 min read
Spread the love

अनूपपुर। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानांतरण होकर जिले में आए तथा अन्य स्थानों पर स्थानांतरित होकर जाने वाले कर्मचारी ज्वाइनिंग आदेश एवं रिलीविंग के लिए लगातार कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है।

कर्मचारियों का आरोप है कि सिविल सर्जन कार्यालय की स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू अक्सर अपनी सीट पर उपलब्ध नहीं रहते, जिसके कारण फाइलों का निपटारा लंबित रहता है। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले कर्मचारी घंटों कार्यालय में इंतजार करते हैं, लेकिन उन्हें न तो स्पष्ट जानकारी मिलती है और न ही समय पर आवश्यक आदेश जारी हो पाते हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कई कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी उन्हें न तो ज्वाइनिंग आदेश मिल रहा है और न ही रिलीविंग की प्रक्रिया पूरी हो पा रही है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं कर्मचारियों के बीच यह चर्चा भी है कि कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार सिविल सर्जन डॉ. परस्ते से मुलाकात करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाता, जिससे लंबित मामलों का निराकरण और विलंबित हो जाता है।

कर्मचारियों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि सिविल सर्जन कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर लंबित ज्वाइनिंग एवं रिलीविंग प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराया जाए, ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की इस परेशानी को कितनी गंभीरता से लेते हैं और व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाते हैं।

रिपोर्ट: यशपाल जाट, अनूपपुर

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp