June 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पर्यावरण संरक्षण एवं जीव जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश -अंकुरण तरु

1 min read
Spread the love

सतना विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंकुरण तरु पर्यावरण संरक्षण संस्था ने अध्यक्ष सीमा अग्रवाल के नेतृत्व में सत्य भूषण सिंह के मार्गदर्शन में और सभी सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायक संदेश देते हुए
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पशु-पक्षियों एवं अन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए पानी से भरे नांद रखे ताकि उन्हें स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके। यह प्रयास मानव और प्रकृति के बीच सह-अस्तित्व तथा करुणा की भावना को सुदृढ़ करने वाला है।


इसके साथ ही पर्यावरण को हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया
कार्यक्रम में सभी सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली तथा प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया।
अंकुरण तरु ने शहर के नागरिकों से अपील की कि हम सभी मिलकर एक-एक पौधा लगाएं और जीव-जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने में अपना योगदान दें ।आज के कार्यक्रम में चौरसिया आर्दश महिला क्लब और करूणा संस्था ने सहभागिता निभाई
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का संस्था अध्यक्ष ने आभार अर्पित किया ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp