ए.के.एस. विश्वविद्यालय के शोधार्थी डॉ. मनीष कुशवाहा को पीएच.डी. उपाधि।
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के पर्यावरण एवं जीवन विज्ञान क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शोध कार्य के अंतर्गत शोधार्थी डॉ. मनीष कुशवाहा को “सतना ज़िला, मध्य प्रदेश में पेयजल और सिंचाई के उद्देश्यों हेतु भूजल गुणवत्ता का मूल्यांकन” विषय पर सफल शोध पूर्ण करने पर दिनांक 07.05.2026 को पीएच.डी. उपाधि प्रदान की गई।

यह शोध कार्य डॉ. रामलखन सिंह सिकरवार के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस शोध में सतना जिले के विभिन्न क्षेत्रों के भूजल स्रोतों का वैज्ञानिक परीक्षण कर पेयजल एवं सिंचाई के दृष्टिकोण से उनकी गुणवत्ता का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। अध्ययन में जल के भौतिक, रासायनिक तथा जैविक मानकों का विश्लेषण कर यह जानने का प्रयास किया गया कि भूजल मानव स्वास्थ्य एवं कृषि उपयोग के लिए कितना सुरक्षित है। शोध के दौरान प्राप्त निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि जिले के कुछ क्षेत्रों में भूजल की गुणवत्ता संतोषजनक है, जबकि कुछ स्थानों पर जल में घुलित लवण, कठोरता एवं अन्य रासायनिक तत्वों की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाई गई। शोध में भूजल संरक्षण, नियमित परीक्षण तथा जल प्रबंधन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह शोध सतना जिले में जल संसाधन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होगा। साथ ही यह अध्ययन भविष्य में जल गुणवत्ता सुधार एवं सतत विकास से संबंधित नीतियों के निर्माण में भी सहायक बनेगा। विश्वविद्यालय परिवार के प्रो चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी एवं कुलगुरु प्रो. बी.ए. चोपड़े सहित समस्त शिक्षकों ने शोधार्थी डॉ. मनीष कुशवाहा तथा शोध निर्देशक डॉ. रामलखन सिंह सिकरवार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
Subscribe to my channel