May 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय में राजेश कुमार मिश्र को पीएचडी की उपाधि मिली

1 min read
Spread the love

सतना स्थित एकेएस विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय अंतर्गत मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में एक महत्वपूर्ण शोध उपलब्धि दर्ज की गई है। विश्वविद्यालय के शोधार्थी डॉ. राजेश कुमार मिश्र को “डिजाइन डेवलपमेंट एंड परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन ऑफ चिमनी असिस्टेड ग्रीन हाउस सोलर ड्रायर फॉर व्हीट एंड पैडी” विषय पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है।

यह शोध कार्य मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीहर पाण्डेय के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। अध्ययन में भारत के किसानों के समक्ष आने वाली एक गंभीर समस्या गेहूं एवं धान की फसलों में कटाई के बाद अधिक नमी स्तर के कारण फसलों का खराब होना तथा भंडारण के दौरान सड़ने की समस्या का वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत किया गया है। इस उद्देश्य से सौर ऊर्जा आधारित चिमनी असिस्टेड ग्रीन हाउस सोलर ड्रायर का डिजाइन एवं निर्माण किया गया, जो फसलों के नमी स्तर को कम करने में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। यह तकनीक ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ किसानों को आर्थिक रूप से लाभान्वित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।
इस उपलब्धि पर इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. जी. के. प्रधान, कुलसचिव डॉ. आर. एस. त्रिपाठी एवं कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े सहित विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शोधार्थी एवं शोध निर्देशक को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसे कृषि एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अनुसंधान बताया है, जो भविष्य में किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp