ग्रामोदय विवि की शोध छात्रा प्रियदर्शिका रानी राज्य पात्रता परीक्षा में सफल
1 min read

चित्रकूट- 14 मई 2026 । महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की वनस्पति विज्ञान विषय की शोध छात्रा प्रियदर्शिका रानी ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा-2025 (एमपी सेट) में लाइफ साइंस विषय में सफलता प्राप्त किया है।
विश्वविद्यालय की उप कुलसचिव (अकादमी) एवं ऊर्जा और पर्यावरण विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. साधना चौरसिया ने शोध छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रियदर्शिका रानी ने इसी विश्वविद्यालय से एमएससी (बॉटनी) की शिक्षा प्राप्त की थी तथा वर्तमान में उनके शोध निर्देशन में वनस्पति विज्ञान विषय में पीएचडी पाठ्यक्रम कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली प्रियदर्शिका रानी की बड़ी बहन दिग्दर्शिका रानी भी पर्यावरण विज्ञान विषय में इसी विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं। इनके पिता डॉ. विश्वेश दुबे, निवासी प्रतापगढ़, वर्तमान में जगतगुरु रामभद्राचार्य शासकीय दिव्यांग विश्वविद्यालय में प्राध्यापक एवं एजुकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।
विश्वविद्यालय परिवार ने प्रियदर्शिका रानी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Subscribe to my channel