Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. यूनिवर्सिटी के माइनिंग विभाग में धूमधाम से आयोजित हुआ फेयरवेल 2026

1 min read
Spread the love


सतना। AKS University के माइनिंग विभाग द्वारा फेयरवेल 2026 कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग और भावनात्मक माहौल के बीच किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया, वहीं वरिष्ठ छात्रों को भावपूर्ण विदाई दी गई।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी सर, डीन इंजीनियरिंग डॉ. प्रधान सर, विभागाध्यक्ष डॉ. बी. के. मिश्रा सर, डॉ. अनिल मित्तल सर सहित अनेक प्राध्यापक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रति कुलपति डॉ. हर्षवर्धन , पी .के.पालित, प्रो.दास गुप्ता इंजी.आर. के .श्रीवास्तव, पी.एस. तिवारी ,फैकल्टी संदीप जी, आकाश गुप्ता . राम सर एवं मैकेनिकल विभागाध्यक्ष श्रीहर पाण्डेय की विशेष उपस्थिति रही
अपने संबोधन में प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी ने कहा कि फेयरवेल केवल विदाई नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों के माध्यम से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने की बात कही।
डीन इंजीनियरिंग डॉ. जी.के.प्रधान ने कहा कि छात्र जीवन की यादें हमेशा प्रेरणा देती हैं तथा कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त होती है।
विभागाध्यक्ष डॉ. बी. के. मिश्रा सर ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान और नैतिक मूल्यों का होना भी आवश्यक है।
डॉ. अनिल मित्तल ने कहा कि फेयरवेल जीवन का भावनात्मक पड़ाव होता है, जहां पुराने अनुभव भविष्य की नई राहों के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी पी.के.पालित एवं जे.एन.सिंह ने गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया, जबकि पूनम पाठक एवं छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। पूरे समारोह में उत्साह और भावनात्मक वातावरण बना रहा। अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp