ए.के.एस. विश्वविद्यालय के छात्र नीरज कुमार केवट का कैंपस चयन।
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के बी.टेक. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग वर्ष 2026 के छात्र नीरज कुमार केवट का चयन प्रतिष्ठित आईटी एवं सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी सोर्सप्रो इन्फोटेक में “इम्प्लीमेंटेशन ट्रेनी” पद पर हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

सोर्सप्रो इन्फोटेक एक अग्रणी आईटी एवं सॉफ्टवेयर समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है, जो विभिन्न संस्थानों और उद्योगों के लिए डिजिटल सेवाएं, सॉफ्टवेयर इम्प्लीमेंटेशन, तकनीकी सहायता तथा डेटा प्रबंधन जैसे कार्य करती है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सरल बनाना है।
“इम्प्लीमेंटेशन ट्रेनी” पद पर चयनित होने के बाद नीरज कुमार केवट सॉफ्टवेयर सिस्टम को संस्थानों में लागू करने, तकनीकी सपोर्ट देने, क्लाइंट की आवश्यकताओं को समझने तथा डिजिटल प्रोजेक्ट्स के संचालन से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह प्रोफाइल तकनीकी ज्ञान, समस्या समाधान क्षमता और प्रबंधन कौशल को विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।
विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी ने नीरज कुमार केवट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सतत प्रशिक्षण का परिणाम है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा, प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सहानी ने भी छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Subscribe to my channel