सुशासन तिहार 2026: आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए “जन समस्या निवारण शिविर” का होगा आयोजन, ग्राम पंचायत एवं वार्डवार आयोजित होंगे शिविर
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 24 अप्रैल 2026।
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “जन समस्या निवारण शिविर” का आयोजन किया जाएगा ।कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने शिविरों में आम नागरिकों की शिकायतों का मौके पर निराकरण, शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं ।
कब और कहाँ होगा शिविर का आयोजन
5 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के सेमरिया क्लस्टर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में शिविर लगेगा, जिसमें सेमरिया, कोनार, मुलमुला, नंदेली, भैंसो, झिलमिली, कोसा, डिघोरा, बोरसी, जेवरा, कोसीर, केसला, झूलन, चोरभट्ठी, खपरी, जोगीडीपा, पचरी, लगरा, सिल्ली, चण्डीपारा पंचायतें शामिल हैं।
14 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के तनौद क्लस्टर में हाई स्कूल तनौद में शिविर लगेगा, जिसमें तनौद, ससहा, खरखोद, मुड़पार चु., चुरतेला, मेंकरी, भुईगांव, कमरीद, खरगहनी, खोरसी, देवरी, पंडरिया, खोखरी, कोडाभाट, रसौटा, सिर्री, हिरीं, धनगांव, डोंगाकोहरौद, भिलौनी पंचायतें शामिल हैं।
21 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के बिलारी क्लस्टर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिलारी में शिविर लगेगा, जिसमें बिलारी, धरदेई, लोहर्सी, महका, मेंहदी, बुंदेला, भंवतरा, पनगांव, कोसला, पेण्ड्री, बारगांव, चेउडीह, कुटराबोड़, भदरा, डुड़गा, मुड़पार ब, मेंउ, कोहका, पकरिया पंचायतें शामिल हैं।
*शिविर में इन समस्याओं का होगा समाधान:*
शिविर में राजस्व प्रकरण – नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, जाति-निवास-आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन – वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, बिजली-पानी-सड़क संबंधी शिकायतें, VB-G RAM-G जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन लिए जाएंगे।
*कलेक्टर के निर्देश:*
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि:
1. सभी विभाग अनिवार्य रूप से स्टॉल लगाएं और सक्षम अधिकारी उपस्थित रहें।
2. प्राप्त आवेदनों का अधिकतम निराकरण मौके पर ही किया जाए।
3. शेष प्रकरणों का 15 दिवस में समयबद्ध निराकरण कर आवेदक को सूचित किया जाए।
4. उद्देश्य है कि आमजन को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिले और सुशासन की परिकल्पना साकार हो।
*नोट:* नागरिक आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं संबंधित दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लेकर आएं।
Subscribe to my channel