नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर युवा मोर्चा का हल्लाबोल: कांग्रेस-इंडी गठबंधन की शवयात्रा निकाल फूंका पुतला
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 22 अप्रैल 2026।
जांजगीर-चांपा। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को पारित नहीं होने देने के आरोप में भाजपा युवा मोर्चा ने मंगलवार को जांजगीर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर कांग्रेस पार्टी एवं इंडी गठबंधन की शवयात्रा निकाली और पुतला दहन कर विरोध जताया।

*क्या है मामला:*
भाजपा युवा मोर्चा का आरोप है कि कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के दलों ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित कराने में बाधा डाली है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
*नेताओं ने क्या कहा:*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा, _”महिला आरक्षण बिल का विरोध करना कांग्रेस की महिलाओं को अपमानित करने वाली मानसिकता को दर्शाता है। देश की आधी आबादी को अधिकार देने वाले ऐतिहासिक विधेयक में रोड़ा अटकाना इंडी गठबंधन की महिला विरोधी सोच है। आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं इन सभी पार्टियों को जवाब देंगी।”_
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा, _”कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां हमेशा महिलाओं का अपमान एवं उनके अधिकारों का हनन करती रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक काम किया है। महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए युवा मोर्चा सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगा।”_
*कौन रहे मौजूद:*
प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, महामंत्री नंदनी रजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
Subscribe to my channel