Recent Posts

April 22, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धीरे चले सुरक्षित पहुंचे हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें – सांसद श्री राठियापुलिस विभाग की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न,

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 21 अप्रैल 2026/ लोक सभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्री राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में आज पुलिस विभाग की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक  जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
सांसद श्री राठिया ने लोगों में जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।


उन्होंने कहा जशपुर जिले में सड़क दुघर्टना को रोकने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे और अच्छी पहल की जा रही है।
उन्होंने लोगों से धीरे चलने सुरक्षित पहुंचने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शोर्य प्रताप सिंह जूदेव कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह डीएफओ श्री शशि कुमार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि लोगों में  जन जागरूकता लाने के  लिए दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसकी शुरुआत कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से कर दी गई है। कोई भी अधिकारी और कर्मचारी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो चालान काटने की कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए जन जागरूकता और रैली का आयोजन किया जा रहा है। जशपुर में हेलमेट रैली आयोजित की गई है।
इस प्रकार पत्थलगांव और कुनकुरी में भी हेलमेट बाईक रैली का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जशपुर के नगरीय निकाय के चौक चौराहों पर सी सी टीवी कैमरे लग जाने से अपराधियों में खौफ रहेगा साथ ही निगरानी रखने में आसानी होगी है।
सांसद श्री राठिया ने इस संबंध में हर संभव प्रयास करने की बात कही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद ने  जशपुर के लगभग चिन्हांकित 46 जहां पर दुर्घटना घटित होती है उन स्थल की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दुर्घटना लोरो घाट और श्री नदी पुल के पास होती है।
इन जगहों को बनाने की विशेष आवश्यकता ताकि दुर्घटना को रोका जा सके।
इसके साथ ही दुर्घटना स्थल में कुंजारा, सिंगी बहार,साजबहार, पंडरीपानी,जामझोर, तुमला,आदि जगहों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जशपुर शहर के गौरव पथ के रोड़ डिवाइडर को बंद करने की आवश्यकता बताई।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp