April 19, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस की उपस्थिति इंजीनियर्स के राष्ट्रीय मंच पर । स्किल डेवलपमेंट पर बनी सहमति।

1 min read
Spread the love

भुवनेश्वर। ओडिशा में आयोजित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के वार्षिक तकनीकी समागम में सतना स्थित ए.के.एस. विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जी.के. प्रधान की सक्रिय भागीदारी ने संस्थान की शैक्षणिक और औद्योगिक पहुंच को नई दिशा दी। इस दौरान उनकी मुलाकात मनीष एम. कोठारी से हुई, जो एक प्रमुख औद्योगिक समूह के चेयरमैन होने के साथ सफल उद्यमी भी हैं। कार्यक्रम में प्रो. प्रधान ने ए.के.एस. विश्वविद्यालय के छात्रों के कौशल विकास, उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण और रोजगारपरक शिक्षा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा को व्यावहारिक स्वरूप देने के लिए विभिन्न नवाचारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि छात्र उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकें।


इस पर श्री कोठारी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए ए.के.एस. के विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि उद्योग और शिक्षा संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी से ही युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकते हैं और देश की तकनीकी क्षमता को सशक्त बनाया जा सकता है।
यह संवाद न केवल ए.के.एस. विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि इससे छात्रों के लिए भविष्य में प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर खुलने की संभावना भी बढ़ी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp