अजय सोनी फैंस क्लब एवं राजदीप सिंह के नेतृत्व में मुनि श्री की आरती के साथ महावीर जयंती शोभायात्रा का भव्य स्वागत
1 min read
सतना (म.प्र.) — जैन धर्म के प्रमुख एवं पवित्र पर्व महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा पन्नीलाल चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई हनुमान चौक पहुंची। यहां अजय सोनी फैंस क्लब एवं राजदीप सिंह मोनू के नेतृत्व में श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा का गरिमामय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर की आरती से हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने जीवित प्राणियों के प्रति दया, प्रेम और अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यही सिद्धांत मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल वितरित किया गया।
इस अवसर पर अजय सोनी फैंस क्लब के सदस्य प्रभु दयाल शर्मा, अविनाश मिश्रा, अरविंद सिंह निराला, अशोक मिश्रा, अजीत पांडे, नरेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र कुशवाहा, अनूप सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, आकाश नामदेव, दीपेंद्र सिंह, शिवम अग्निहोत्री, योगेश सोनी, संजय शुक्ला, शिवम पांडे, राजू द्विवेदी, वीरेंद्र कुशवाहा, सुजल चतुर्वेदी, कृष्णा सोनी, नीरज पाठक, नीरज चौधरी, ध्रुव कुमार पटेल, कमलापति त्रिपाठी, अरविंद माधवगढ़ सहित समाजसेवी वर्मा नागरिक उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel