ए.के.एस. विश्वविद्यालय में अंतरविभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज बनीं चैंपियन।
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स विभाग द्वारा आयोजित इंटर-डिपार्टमेंट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026–27 का फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

महिला वर्ग के फाइनल में ह्यूमैनिटीज विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बायोटेक्नोलॉजी विभाग को पेनल्टी शूटआउट में 3–0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में ह्यूमैनिटीज प्रथम, बायोटेक्नोलॉजी द्वितीय तथा एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी विभाग तृतीय स्थान पर रहा।

पुरुष वर्ग के फाइनल में कॉमर्स विभाग ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस विभाग की संयुक्त टीम को 2–0 से पराजित कर चैंपियनशिप जीती। पुरुष वर्ग में कॉमर्स विभाग प्रथम, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वितीय तथा मैनेजमेंट विभाग तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता की सफलता में टीम मेंटर्स, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स, अधिकारियों, स्वयंसेवकों और खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्पोर्ट्स विभाग ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करते हैं।
Subscribe to my channel