August 10, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्राम पंचायत कोहका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा/पामगढ़, 09 अगस्त 2026। दलित अधिकार अभियान संगठन के बैनर तले ग्राम पंचायत कोहका (जनपद पंचायत पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा) में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, अधिकार, परंपरा तथा जल-जंगल-जमीन के संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दलित अधिकार अभियान संगठन के संयोजक श्री विभीषण पात्रे रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कोहका के सरपंच प्रतिनिधि श्री हेमंत खटकर एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री निलकंठ भैना उपस्थित रहे।

अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में दलित अधिकार अभियान की संयोजक श्रीमती रानू बेगम, सुश्री पुनीता प्रजापति (पूर्व सरपंच कमरीद एवं पूर्व सदस्य माटीकला बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन), श्रीमती माला देवी खटकर (सामाजिक कार्यकर्ता, नव कल्याण संघ) तथा श्री जीवराखन जांगड़े (पूर्व जनपद सदस्य) शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित अधिकार अभियान संगठन कोहका के अध्यक्ष श्री इतवारी खटकर ने की। इस अवसर पर संगठन के सचिव श्री विश्वानंद भैना, उपाध्यक्ष श्री भूपेश कुर्रे, सहसचिव श्री अश्विनी कुमार भैना, सदस्य श्री शिवानंद भैना तथा संयोजक श्री रजनीकांत रत्नाकर सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय एवं ग्रामवासी शामिल हुए। सभी ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और विरासत को संरक्षित करने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की एकता, अधिकार और सम्मान के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं समाज के विकास पर भी चर्चा की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp