October 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में प्रार्थना सभा का हुआ आयोजनविद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं प्रेरक प्रस्तुतियों से बांधा समां

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 03 अगस्त ।महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विवेकानन्द सभागार में शुक्रवार को नियमित प्रार्थना सभा का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ॐ उच्चारण, सरस्वती वंदना एवं विश्वविद्यालय कुलगीत से हुआ। इसमें आई.टी.ई.पी. (बी.ए.-बी.एड. एवं बी.एससी.-बी.एड.) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रार्थना सभा में निरंजन कुमार ने धर्मग्रंथ से श्लोक का वाचन किया, जबकि विशाल दांगी ने महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रभक्ति, साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अंजली त्रिपाठी ने भावपूर्ण भजन की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात उपकुलसचिव (अकादमिक) प्रो. साधना चौरसिया ने मासिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सावन गीत के सामूहिक गायन को उपस्थितजनों ने सराहा। समापन से पूर्व सभी ने सामूहिक रूप से “रघुपति राघव राजा राम” भजन का गायन किया।
मुख्य वक्ता के रूप में कला संकाय के अधिष्ठाता एवं पूर्व कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्रा ने कहा कि प्रार्थना सभा केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, संस्कार और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार राव ने किया। प्रार्थना सभा में मीनाक्षी, मधु, गौरी, प्रांशु, अर्पिता, अंजली, अभिषेक, विशाल एवं निरंजन सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रार्थना सभा का संयोजन प्रो. विवेक फड़नीस, प्रभारी, संगीत इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

………………………2…

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर आयोजित

स्टाफ, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के रक्त, शुगर एवं थायरॉयड सहित विभिन्न जांचों के लिए लिए गए नमूने


चित्रकूट- 3 अगस्त 2026  महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की आयुर्वेद इकाई के ओ.पी.डी. हॉल में  लाल पैथ लैब के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार तथा आसपास के ग्रामीणों को सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था।
शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा निकटवर्ती ग्रामीणों के रक्त, ब्लड शुगर, थायरॉयड सहित विभिन्न जांचों के लिए नमूने एकत्र किए गए। एकत्रित नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया, जिनकी जांच रिपोर्ट संबंधित हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर के संचालन में लाल पैथ लैब के तकनीशियनों ने स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया संपन्न की। विश्वविद्यालय की आयुर्वेद इकाई की ओर से फार्मासिस्ट श्री विनोद कुमार गुप्ता एवं श्री विद्यानंद चतुर्वेदी ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp