सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें, नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान : कुलगुरु प्रो. आलोक चौबेग्रामोदय विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ का शुभारंभप्रधानमंत्री का उद्वोधन सामूहिक रूप से सुना गयानशा मुक्ति का सामूहिक संकल्प लिया गया
1 min read

चित्रकूट- 2 अगस्त 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के सी.एम.सी.एल.डी.पी. सभागार में रविवार को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान” के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन का सामूहिक प्रसारण देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने कहा कि विकसित भारत का आधार स्वस्थ, जागरूक और संस्कारित युवा शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं को अध्ययन, खेल, योग, नवाचार, शोध, सामाजिक सेवा तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ें। सकारात्मक सोच और रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रहने से युवा स्वाभाविक रूप से नकारात्मक प्रवृत्तियों एवं नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

कार्यक्रम में पूर्व कुलपति एवं कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. कपिल देव मिश्रा और कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय ने
अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार शुक्ला ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक उद्बोधन का वर्चुअल प्रसारण सभी प्रतिभागियों ने रुचिपूर्वक देखा एवं सुना। वक्ताओं ने इसे विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
अंत में कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय ने सभी अतिथियों, शिक्षकगण, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का तकनीकी संयोजन डॉ देव रस पांडेय ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार ने नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प दोहराया।


Subscribe to my channel