ए.के.एस. विश्वविद्यालय के आरएडब्ल्यूई एवं एआईए-2026 के विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा पर अन्नदान कर पेश की सेवा की मिसाल
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा संचालित आरएडब्ल्यूई (रूरल एग्रीकल्चरल वर्क एक्सपीरियंस) एवं एआईए-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने आंध्र प्रदेश के नागुलापल्ले ग्राम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर आयोजित अन्नदान कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता कर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग देने के साथ श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों को सम्मानपूर्वक निःशुल्क भोजन वितरित किया। इस दौरान उन्होंने अनुशासन, टीमवर्क और समाजसेवा की भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
प्रो-चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े, कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. ए. के. भौमिक तथा कृषि विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं शोध निदेशक डॉ. नीरज वर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए समाज सेवा एवं ग्रामीण विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन आरएडब्ल्यूई एवं एआईए-2026 के समन्वयक अनुप शुक्ला ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र की प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शैलजा तथा पौध संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. नागेंद्र प्रसाद ने भी विद्यार्थियों के सेवा कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर स्नेहिता, चिन्ना रूपा सिरी, मधुलता, हर्षिता साई, चंद्रशेखर, मुनिस्वामी, नरेश एवं बोया नरसिंबुलु सहित आरएडब्ल्यूई एवं एआईए-2026 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण समाज से जुड़ने, मानवीय मूल्यों को अपनाने तथा सेवा भावना को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं।
Subscribe to my channel