Recent Posts

July 31, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्राम पंचायत भदरा में आरएएमपी योजना अंतर्गत जिला स्तरीय उद्यमिता विकास संवेदनशीलता प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 31 जुलाई 2026। जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भदरा में आरएएमपी (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय उद्यमिता विकास संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सीएसआईडीसी को नोडल एजेंसी तथा क्रियान्वयन ट्रेनिंग पार्टनर संस्था भवसार फाउंडेशन रायपुर द्वारा किया गया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं, संभावित उद्यमियों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) संचालकों को उद्यम स्थापना तथा विस्तार के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, व्यवसाय योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीति, शासकीय योजनाओं की जानकारी, वैधानिक अनुपालन तथा उद्यम विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

मुख्य रूप से यूनिशा टंडन ने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। संसाधन व्यक्ति ने आगामी समय में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

ग्राम पंचायत महिला समूह ने कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम अभिषेक सिंह तथा कार्यक्रम प्रभारी संजय पाल के दिशा-निर्देश में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp