July 31, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पी-एच.डी. एवं एम.एससी. (कृषि) प्रवेश परीक्षाएं पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्नकुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 30 जुलाई। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पी-एच.डी. एवं एम.एससी. (कृषि) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित लिखित परीक्षाएं शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुईं। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने अभियांत्रिकी, विज्ञान एवं कला संकाय में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विश्वविद्यालय में कृषि संकाय के अंतर्गत एग्रोनॉमी, बायोकेमिस्ट्री, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, हॉर्टिकल्चर (सब्जी विज्ञान), मृदा विज्ञान तथा पशुपालन एवं डेयरी (एल.पी.एम.), ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन संकाय के अंतर्गत व्यवसाय प्रबंधन एवं ग्रामीण प्रबंधन, विज्ञान संकाय के अंतर्गत भू-विज्ञान, रिमोट सेंसिंग एवं जी.आई.एस., गणित, भौतिकी एवं सांख्यिकी, कला संकाय के अंतर्गत हिन्दी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, संगीत, मनोविज्ञान, संस्कृत एवं समाज कार्य तथा अभियांत्रिकी संकाय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में पी-एच.डी. प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसी प्रकार कृषि संकाय के अंतर्गत एम.एससी. (कृषि) के एग्रोनॉमी, बायोकेमिस्ट्री, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, हॉर्टिकल्चर (सब्जी विज्ञान) एवं मृदा विज्ञान विषयों में प्रवेश हेतु भी लिखित परीक्षा सम्पन्न हुई।

औचक निरीक्षण के दौरान कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे के साथ कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय तथा प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. हरीशंकर कुशवाहा उपस्थित रहे। कुलगुरु ने अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता इंजी. अश्विनी दुग्गल, कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. कपिल देव मिश्रा तथा विज्ञान संकाय के प्रभारी अधिष्ठाता प्रो. सीताशरण गौतम से परीक्षा संचालन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन हेतु विज्ञान संकाय में प्रो. सीताशरण गौतम को परीक्षा अधीक्षक तथा प्रो. आर.सी. त्रिपाठी सहायक परीक्षा अधीक्षक, अभियांत्रिकी संकाय में इंजी. अश्विनी दुग्गल को परीक्षा अधीक्षक तथा डॉ. रविकांत श्रीवास्तव सहायक परीक्षा अधीक्षक तथा कला संकाय में प्रो. कपिल देव मिश्रा को परीक्षा अधीक्षक एवं डॉ. श्याम सिंह गौर सहायक परीक्षा अधीक्षक के रूप में दायित्वों का निर्वहन किया। प्रवेश परीक्षा समिति में अध्यक्ष प्रो. हरीशंकर कुशवाहा, सदस्य सचिव प्रो. साधना चौरसिया तथा सदस्य के रूप में प्रो. नीलम  चौरे, डॉ. संतोष अरसिया, प्रो ललित कुमार सिंह एवं प्रो चन्द्र प्रकाश गूजर ने परीक्षा संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. हरीशंकर कुशवाहा ने बताया कि सभी प्रवेश परीक्षाएं विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न हुईं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफल अभ्यर्थियों को आगामी प्रवेश प्रक्रिया एवं काउंसिलिंग से संबंधित सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की सलाह दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp