July 23, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट में बड़ा रिकॉर्ड: 2026 बैच के मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 100% प्लेसमेंट, 164 से अधिक विद्यार्थियों को देश की नामी कंपनियों में मिली नौकरी

1 min read
Spread the love


30 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां पहुंचीं कैंपस, बी.टेक. विद्यार्थियों को 6.10 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज
सतना। विंध्य अंचल में तकनीकी शिक्षा को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एकेएस विश्वविद्यालय ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विश्वविद्यालय के वर्ष 2026 के बी.टेक. एवं डिप्लोमा (मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) के विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट हासिल कर विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाई है। इस वर्ष 164 से अधिक विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित औद्योगिक, ऊर्जा, सीमेंट, खनन, विनिर्माण एवं अवसंरचना क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की उद्योगोन्मुखी शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता और कौशल विकास आधारित शिक्षण व्यवस्था की सफलता का प्रमाण मानी जा रही है।


वर्ष 2026 के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में 30 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने कैंपस भर्ती अभियान चलाया। चयनित विद्यार्थियों को जेके सीमेंट लिमिटेड, जेएमएस माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, स्टार सीमेंट लिमिटेड, एसके खेतान, ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, इंदु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, सोर्सप्रो इन्फोटेक, चंद्रपुर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, लीप इन्फ्रासिस प्राइवेट लिमिटेड, मां कुदरगढ़ी ग्रुप, अडानी कोल, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, ग्रियू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, ग्लोबल एल्युमिनियम प्राइवेट लिमिटेड, टाफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड, मिकुनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा कॉस्टर इंडिया पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी एवं डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी पदों पर नियुक्ति मिली है।
प्लेसमेंट में बी.टेक. विद्यार्थियों को अधिकतम 6.10 लाख रुपये, औसत 4.20 लाख रुपये तथा न्यूनतम 3 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज मिला। वहीं डिप्लोमा विद्यार्थियों को अधिकतम 4.50 लाख रुपये, औसत 3.30 लाख रुपये तथा न्यूनतम 3 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज प्राप्त हुआ।
सबसे अधिक चयन मिकुनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 41 विद्यार्थियों का किया। इसके बाद टाफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने 30, ग्रियू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने 20, अडानी कोल ने 14 तथा जेएमएस माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 13 विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। सर्वाधिक 6.10 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज जेके सीमेंट लिमिटेड ने दिया।
लगातार उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, नियमित औद्योगिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, सॉफ्ट स्किल्स, मॉक इंटरव्यू तथा तकनीकी दक्षता पर विशेष ध्यान देने के कारण एकेएस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की मांग देश की अग्रणी कंपनियों में लगातार बढ़ रही है। विश्वविद्यालय का प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने के साथ उद्योगों और विश्वविद्यालय के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभा रहा है।
इस शानदार उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर इंजीनियर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रमुख बालेंद्र विश्वकर्मा, प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस सफलता के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की पूरी टीम को भी बधाई दी।
एकेएस विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि विंध्य क्षेत्र के तकनीकी शिक्षा परिदृश्य के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे यह संदेश गया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और सतत कौशल विकास के माध्यम से क्षेत्रीय विश्वविद्यालय भी राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में अपने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट रोजगार दिलाने में सक्षम हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp