Recent Posts

July 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

केआरएस इरेक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में एकेएस विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों का चयन

1 min read
Spread the love


सतना। नैक प्रत्यायित एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के खनन अभियांत्रिकी विभाग के विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट में एक और उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। केआरएस इरेक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने झारखंड के सिंदरी स्थित तसरा कोल माइंस परियोजना के लिए वर्ष 2026 बैच के छह विद्यार्थियों का चयन किया है।


चयनित विद्यार्थियों में बी.टेक. खनन अभियांत्रिकी के विजया बनकोटी एवं अभिषेक कुशवाहा का चयन ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद पर हुआ है। वहीं डिप्लोमा खनन अभियांत्रिकी के शशि सिंह, पूनम पाठक, दीपांशु यादव एवं सागर बर्मन का चयन डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी पद के लिए किया गया है।
विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सतत प्रयासों तथा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण का परिणाम है कि खनन अभियांत्रिकी के विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित औद्योगिक परियोजनाओं में लगातार अवसर मिल रहे हैं। तसरा कोल माइंस में चयनित विद्यार्थियों को आधुनिक खनन तकनीकों, उत्पादन प्रबंधन, सुरक्षा मानकों तथा औद्योगिक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनके पेशेवर विकास को नई दिशा मिलेगी।
विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एकेएस विश्वविद्यालय का उद्देश्य उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष, तकनीकी रूप से सक्षम और रोजगारोन्मुख मानव संसाधन तैयार करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल और कार्यनिष्ठा से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।
इस उपलब्धि पर प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रमुख बालेंद्र विश्वकर्मा, मनोज सिंह तथा प्रफुल्ल गौतम ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल व्यावसायिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp