Recent Posts

May 4, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सुशासन तिहार के पहले दिन मुख्यमंत्री पहुंचे चन्दा गढ़बरगद पेड़ के नीचे लगाई जनचौपालसौगातों की लगाई झड़ीलखपति दीदी से किए संवाद,

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 03 मई 2026/ सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण शुरू
जशपुर जिले के सुदूर चंदागढ़ में उतरा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का उड़नखटोला
चंदागढ़ वासियों ने खुशी खुशी किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत।


मुख्यमंत्री पत्थलगांव विकास खंड के भैंसामुड़ा जनचौपाल स्थल में बजरंग बली मंदिर पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा आज बड़ा सौभाग्य का दिन की सुशासन तिहार की शुरुआत कर रहे हैं जो 1 मई से 10 जून तक चलेगा आज सरकार आप लोगों के द्वार तक पहुची है।
इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह  जनसंपर्क आयुक्त श्री रजत बंसल  कलेक्टर श्री रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह  वनमंडला अधिकारी श्री शशि कुमार और ग्रामवासी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रशासन ग्रामवासियों के बीच समस्या सुनने आए हैं।


मुख्यमंत्री ने चंदागढ़ ग्राम पंचायत के आश्रित गांव भैसामूढ़ा में बरगद के पेड़ की शीतल छांव में लगी विष्णु की चौपाल
उन्होंने कहा कि आज लखपति दीदी श्रीमती सुमिला कोरवा से मुलाकात हुई उन्होंने गाड़ी भी खरीद ली ।
मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा, मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा, बच्चों को क्रिकेट किट और यूनिफॉर्म देने की घोषणा और सीसी रोड बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा हमारे छत्तीसगढ़ में 8 लाख लखपति दीदी बनाए गए हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 3 करोड़ लखपति दीदी बन गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 को पहले ही दिन केबिनेट की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी गई।
तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य शुरू हुआ है कि नहीं इसकी भी जानकारी ली
मुख्यमंत्री ने कहा कि चरण पादुका योजना भी चालू किए हैं ।
हमारी सरकार ने श्री रामलला दर्शन योजना की भी शुरुआत की है
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की भी शुरुआत की गई जहां बुजुर्गों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
हमारे ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया है।
जहां पंचायत भवन में आय जाति निवास प्रमाण पत्र हर प्रकार का प्रमाण पत्र मिलेगा
आनलाईन पैसा भी निकाल सकेंगे
सारी व्यवस्था जनता की सुविधा के लिए की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आप लोगों की समस्या सुनने आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कलावती चौहान से चर्चा करके योजनाओं की जानकारी ली ।
कलावती ने बताया कि हमारे गांव के सभी लोगों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों से कहा आज नेता का नहीं जनता का सुनने आया हूँ। 


मुख्यमंत्री ने भैंसामुंडा निवासी लखपति दीदी श्रीमती पुष्प लता चौहान से योजनाओं की जानकारी ली।
लखपति दीदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी समूह की महिलाएं ईंट बनाने का कार्य, किराना दुकान और बीसी सखी का भी कार्य करती है जिससे उनके समूह को अच्छी आमदनी हो जाती है।
लखपति दीदी ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।
मुख्यमंत्री ने जन चौपाल  में ग्रामवासी से उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली।
ग्राम वासियों से राशन नमक शक्कर मिलता है की नहीं जानकारी ली
पटवारी से कोई समस्या तो नहीं है
पेयजल की समस्या
तो नहीं है इसकी भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन बनाने के लिए जगह का चयन करने के निर्देश।
मुख्यमंत्री ने बिजली बिल समाधान शिविर के संबंध में जानकारी दी और योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp