धरमजयगढ़ क्षेत्र में बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से “फन फिएस्टा क्लासेस” की शुरुआत 13 अप्रैल 2026 से की जा रही है। यह कक्षाएं आगे भी निरंतर संचालित हो रही हैं , जिसमें विभिन्न रचनात्मक और कौशल आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल के तहत आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस तथा स्पोकन इंग्लिश जैसी उपयोगी विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे बच्चे न केवल अपनी रचनात्मकता को विकसित कर सकेंगे बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा सकेंगे। आयोजकों का उद्देश्य बच्चों को “सीखो, बनाओ, व्यक्त करो और आगे बढ़ो” के मंत्र के साथ एक सकारात्मक मंच प्रदान करना है। संस्थान का पता पुराना पावर हाउस, बसंत पदमा के पास, धरमजयगढ़ है। इच्छुक अभिभावक और विद्यार्थी दिए गए संपर्क नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सीमित सीटों के कारण शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की गई है। यह पहल क्षेत्र में शिक्षा और रचनात्मक विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे बच्चों को अपने हुनर को पहचानने और निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।