सतना। ग्राम पंचायत सोहावल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत 28 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीईओ जिला पंचायत सतना श्री शैलेन्द्र सिंह रहे, जिन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं डिजिटल साक्षरता के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत सोहावल के सीईओ श्री प्रतिपाल सिंह बागरी ने युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। सरपंच श्री अजय चतुर्वेदी (राजा भैया) व वार्ड सदस्यों ने सहयोग का आश्वासन दिया। एकेएस विश्वविद्यालय से इंजी. अनंत कुमार सोनी (प्रतिकुलाधिपति), डॉ. बी.ए. चोपड़े (कुलगुरु), डॉ. हर्षवर्धन (प्रतिकुलपति विकास), डॉ. महेंद्र तिवारी (अधिष्ठाता छात्र कल्याण), डॉ. दीपक मिश्रा, अयोध्या पाण्डेय, डॉ. रमा शुक्ला व सुश्री गरिमा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में स्वच्छता, डिजिटल साक्षरता व सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित होंगी। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।