April 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय में ‘उमंग 2026’ सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न

1 min read
Spread the love

सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के मानविकी विभाग द्वारा ‘उमंग 2026’ सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुधीर कुमार जैन रहे, जिनका स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. ऊषा द्विवेदी ने किया।
डॉ. पुष्पा सोनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डब्ल्यूडीसी की निदेशक डॉ. प्रियंका बागरी ने महिला सशक्तिकरण एवं विकसित भारत 2047 में सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के महत्व को बताया। मुख्य अतिथि डॉ. जैन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इन गतिविधियों की भूमिका स्पष्ट की।
महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक, खेल एवं पारंपरिक इनडोर प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. उदय भान सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया, जबकि संचालन अश्वनी कुमार ओमरे ने किया। आयोजन पर प्रति कुलाधिपति इंजी. अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी. ए. चोपडे, प्रति-कुलपति डॉ. आर.एस. त्रिपाठी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रो. जी.सी. मिश्रा एवं अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शेखर मिश्रा ने शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. पुष्पा सोनी ने किया, जबकि प्राध्यापिका श्रीमती प्राची सिंह एवं उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण गौरव सिंह ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp