March 31, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए के एस विश्वविद्यालय के प्राध्यापक ने आरएनटीयू में अंतरराष्ट्रीय योग कार्यशाला में किया मार्गदर्शन

1 min read
Spread the love


भोपाल, 25 मार्च 2026।
रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के योग विभाग द्वारा “आधुनिक जीवन में भारतीय दर्शन की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गणेश गुप्ता (सहायक प्रोफेसर, योग विभाग, ए के एस विश्वविद्यालय) ने सहभागिता की। अपने व्याख्यान में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के व्यावहारिक अनुप्रयोगों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, चिंता एवं मानसिक असंतुलन के बीच योग एक प्रभावी और वैज्ञानिक उपाय के रूप में उभर कर सामने आया है। डॉ. गुप्ता ने प्राणायाम, ध्यान एवं योगिक दिनचर्या को मानसिक स्वास्थ्य सुधार के महत्वपूर्ण साधन बताते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से मानसिक शांति के साथ-साथ कार्यक्षमता एवं जीवन गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होता है।
उन्होंने भारतीय दर्शन के सिद्धांतों को आधुनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। कार्यशाला में विद्वानों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में योग एवं भारतीय दर्शन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिसे सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया।
अंत में योग विभाग द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp